लोकसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण का मतदान जारी, अमित शाह आमसभा को करेंगे सम्बोधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर आज मतदान होगा। कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव में आज वोट डाले जाएंगे। दिग्गजों की किस्मत का फैसला EVM में कैद होगा। भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, संतोष पांडेय, रुपकुमारी चौधरी, बीरेश ठाकुर और भोजराज नाग की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में 6567 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।

गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ आएंगे। बेमेतरा में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे बेमेतरा में अमित शाह की सभा होगी। दुर्ग लोकसभा के BJP प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में वोट मांगेंगे।

महासमुंद में रूप कुमारी चौधरी और ताम्रध्वज साहू के बीच कड़ी टक्कर : छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण का मतदान होना है। महासमुंद लोकसभा से 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। महासमुंद लोकसभा में 17 लाख 62 हज़ार 477 मतदाता हैं। 2147 पोलिंग बूथ में वोट डाले जाएंगे। बिंद्रानवागढ़ के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। जिले में रूप कुमारी चौधरी और ताम्रध्वज साहू के बीच कड़ी टक्कर है।