मतदान के दौरान तूफान ने दिखाया रौद्र रूप, फट कर उड़ गए सबके झंडे-बैनर, जोरदार हुई बारिश

कोरबा : मतदान के दौरान आंधी ने दिखाया रौद्र रूप। तेज आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते  मतदान प्रभावित हो गया। मतदान केंद्र के बाहर तंबू और बैनर पोस्टर हवा में उड़े कार्यकर्ता पंडाल छोड़कर भागे। जोरदार बारिश के चलते राहगीरों को परेशानी हुई। लोगों को दिन में लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। शहर के चौक चौराहा पर लगे बैनर पोस्टर आंधी में उड़े। तेज आंधी तूफान के चलते कई जगह विद्युत खंभे पर हुई शॉर्ट सर्किट।