कवर्धा में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी पिकअप, 18 लोगों की मौत डिप्टी सीएम घटनास्थल के लिए रवाना

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं।

इस हादसे में 13 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 9 घायलों में 5 ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में 17 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है।वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
पिकअप में सवार होकर निकले थे ग्रामीण

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इससे पहले रविवार रात भी कोतवाली क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव के पास एक ही ट्रक से पुलिस की तीन गाड़ियां हादसे का शिकार हुई थीं। इसमें एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, वहीं चालक समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
हादसे में मारे गए मृतकों के नाम हैं-

1. मिला बाई (48) पति बंजारी

2. टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह

3. सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड

4. जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड

5. मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी

6. झंगलो बाई (62) पति धनीराम

7. सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड

8. किरण (15) पिता शिवनाथ

9. पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड

10. धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड

11. शांति बाई (35) पति शिवनाथ

12. प्यारी बाई (40) पति फूलचंद

13. सोनम बाई (16) पिता फूलचंद

14. विस्मत बाई (45)

15. लीला बाई (35) पति मानसिंह

16. परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र

17. भारती (13) पिता मानसिंह

18. सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह