पाली । बैंक में केवाइसी कराने आई 35 वर्षीय महिला चक्कर खाकर जमीन में गिर गई और बेहोश हो गया। स्वजनों ने तुरंत पानी छिड़क एवं पंपिंग कर उसे राहत पहुंचाया। भारतीय स्टेट बैंक पाली में खातेदारों को केवाईसी कराने की अनिवार्यता के वजह से शुक्रवार को सुबह छह बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गई।
काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं बैंक पर एकत्र हो गए। अधिक भीड़ होने पर अव्यस्था फैल गई। बैंक के अंदर बाहर धूप और गर्मी की वजह से एक महिलाएं बेहोश हो गई। ग्राहकों को केवाइसी की अनिवार्यता के चलते लोगों के खाते से लेनदेन नहीं हो रहा। बैंक के चक्कर लगाते लोग परेशान होने लगे।
काफी तादात में हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना की राशि, प्रधानमंत्री आवास की राशि किसानों की सम्मान निधि, विधवा तथा वृद्धावस्था पेंशन से लेकर सभी प्रकार का लेनदेन प्रभावित होने के कारण बैंक में पिछले एक साल से भीड़ देखी जा रही हैं।
शुक्रवार को सेमहर कछार से शन्नूबाई आरमों बैंक आई थी। भीड़ होने और गर्मी की वजह से दो बार जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई। बाद में स्वजनों ने पानी छिडक कर उसे होश में लाया। बताया जा रहा है कि भीड़ की वजह से बैंक में कई बार तो धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिलती है। वही बैंक भी सड़क किनारे संचालित हो रहा है।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक आशीष चिचोंलकर ने चर्चा करने पर कहा कि मैं छुट्टी में हूं और महिला बेहोशी की मुझे जानकारी नहीं है। जिन्हें स्वास्थ्य संबंधित परेशानी है वह सीधे प्रबंधक से मिल सकते हैं।








