श्वेता नर्सिंग होम में बच्चों की नि:शुल्क ओपीडी 14 को

कोरबा। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष्य में श्वेता नर्सिंग होम (एसएनएच) कोरबा ग्रुप, पावर हाउस रोड कोरबा द्वारा बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श ओपीडी की सेवा दी जाएगी जो प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक व सायं 6 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध होगी।


साथ ही साथ एसएनएच कोरबा ग्रुप बाल दिवस पर नन्हें प्रतिभाशाली बच्चों के लिए कार्टून चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करेगी जिसमें जीतने वाले चुनिंदा प्रतिभागियों को एसएनएच ग्रुप की तरफ से आकर्षक उपहार दिया जाएगा।

ग्रुप के चेयरमैन डॉ. बीडी अग्रवाल ने बताया कि प्रथम उपहार 3100 रुपए नगद, द्वितीय उपहार 2100 रुपए नगद व तृतीय उपहार 1100 रुपए नगद दिया जाएगा।

जीतने वाले प्रतिभागियों को 14 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे श्वेता नर्सिंग होम, कोरबा में निर्धारित पुरस्कार के साथ, चेयरमेन डॉ. बीडी अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के नियम के अनुसार चित्रकला का विषय बच्चों के पसंद का कोई भी कार्टून कैरेक्टर रहेगा। प्रतिभागी एक ड्राइंग शीट पर अपनी बनाई हुई चित्रकला पेंटिंग, अंतिम तिथि 13 नवंबर शाम 6 बजे तक श्वेता नर्सिंग होम, सुनालिया पुल के पास, कोरबा के रिसेप्शन काउंटर में जमा कर सकते हैं।

भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उम्र सीमा 5 वर्ष से 15 वर्ष होनी चाहिए। निर्णायक समिति द्वारा जारी किया गया परिणाम अंतिम व सर्वमान्य होगा।