कोरबा ब्रेकिंग: जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से फैली सनसनी, मौके से मिली ये चीजें, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा । रिस्दी के जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां रिस्दी से लगे जंगल में एक व्यक्ति की लाश सड़ी गली हालत में मिली है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

लाश पूरी तरह सड़ चुकी है तो कई अंगो को जंगली जानवरों ने नोच डाला है। वहीं मौके से पुलिस ने बीयर की दो बोतल और काले रंग का एक बैग बरामद किया है, जिसमें दवाओं के दस्तावेज मिले हैं। वहीं पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।