भठोरा मोड़ से बुधवारी बाजार तक सिटी बस संचालन की मांग

कोरबा। ग्राम पंचायत भिलाईबाजार निवासी प्रदीप जायसवाल ने कलेक्टर जनदर्शन में भठोरा मोड़ से बुधवारी बाजार भिलाईबाजार तक 1 किमी अन्दर तक प्रधानमंत्री ई सीटी बस सेवा प्रारंभ करने की मांग की है। प्रदीप जायसवाल ने पत्र की प्रतिलिपि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी दी है।

प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पूर्व में नगर निगम द्वारा कोरबा शहर से गेवरा बस्ती, भिलाईबाजार (1 किमी अन्दर बुधवारी बाजार तक) होते हुए हरदीबाजार तक 3 सिटी बस संचालित थी। कोविड के बाद से सिटी बसों का संचालन पूर्ण रूप से बंद है।

उन्होंने बताया कि कोरबा एवं आस-पास के क्षेत्रों से शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों, स्कूल-कालेजों के बच्चों का आना जाना होता है, सिटी बसों के संचालन बंद होने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में प्रधानमंत्री ई. सीटी बस सेवा का संचालन कोरबा जिला में होने जा रहा है।

प्रदीप जायसवाल ने ई. सिटी बसों का पुन: संचालन भिलाईबाजार बुधवारी बाजार होते हुए कोरबा शहर से हरदीबाजार तक कराने की मांग की है।