हमारा संविधान देश की आत्मा है, इसका पालन करना चाहिए : डॉ. प्रशांत

कोरबा। हमारा संविधान हमारे देश की आत्मा है। भारतीय संविधान जन-जन का पथ प्रदर्शन करते हुए उन्हें सशक्त बनाता है, जन व तंत्र को जोड़ते हुए अधिकारों व कर्तव्यों से परिचित कराकर राष्ट्र को अखंडित व मजबूत बनाती है। हम सबको संविधान का आदर करना चाहिए।


यह विचार कमला नेहरू महाविद्यालय में देश के 75वें संविधान दिवस पर प्राचार्य डॉ.प्रशांत बोपापुरकर ने व्यक्त किए।

संविधान दिवस पर कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक वायके तिवारी  द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भूगोल विभाग के अध्यक्ष एके मिश्रा, विभागाध्यक्ष फॉरेस्ट्री डॉ सुनील तिवारी, हिन्दी के सहायक प्राध्यापक टीव्ही नरसिम्हम, बृजेश तिवारी, कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष अनिल राठौर, वेदव्रत उपाध्याय, डॉ सुशीला कुजूर, डॉ. विमला सिंह, श्रीमती अनिता यादव, श्रीमती अंजू खेस, कुणाल दास गुप्ता, डॉ. भारती कुलदीप, मनीष पटेल, रामकुमार श्रीवास, गोविंद उपाध्याय, श्रीमती प्रीति रॉबट्र्स समेत अकादमिक व कार्यालयीन कर्मी उपस्थित थे।