कोरबा। भिलाई बाजार निवासी प्रदीप जायसवाल ने भिलाईबाजार के बुधवार बाजार से डीएव्ही स्कूल कुसमुण्डा तक बस संचालन करने की मांग लगातार कर करते आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर जनदर्शन में भी इस मांग को लेकर आवेदन किया था।
प्रदीप जायसवाल के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने कुसमुंडा महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर भिलाई बाजार प्रदीप जायसवाल के घर बुधवार बाजार से डीएव्ही स्कूल कुसमुण्डा तक बस संचालन सुविधा प्रदान करने निर्देशित किया है।








