कैंसर जागरूकता रैली में 600 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

कोरबा। कैंसर जागरूकता रैली का उद्देश्य, कैंसर के जोखिमों, जांच के महत्व और उपचार के विकल्पों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का है। अपोलो कैंसर सेंटर बिलासपुर की इस व्यापक कैंसर जागरूकता मुहिम को शासकीय स्वस्थ विभाग कोरबा, पुलिस विभाग, कलेक्ट्रेट, शासकीय एवम् गैरशासकीय संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को पूरा सहयोग मिल रहा हैं।


डॉ. एस एन केशरी ने अपोलो की जागरूकता मुहिम को सराहनीय बताया एवं अपोलो कैंसर सेंटर की हिंदी स्व स्तन परीक्षण नोटबुक का विमोचन कर इसके महत्ता पर जोर दिया।

रैली में कोरबा राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स, के ऐन कॉलेज, मिनीमाता शासकीय गल्र्स कॉलेज, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, शासकीय स्वस्थ विभाग, विभिन्न सामाजिक संगठनों, ब्रह्मकुमारीज आध्यात्मिक संगठन स्वस्थ मितानिनों एवं अपोलो के विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारीयों की सहभागिता रहीं।

विशेष रूप से कोरबा के इंडियन डेंटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. संजय अग्रवाल, शहर के वरिष्ठ डॉ. के सी देवनाथ, ईएनटी डॉ. नीलेश भट्ट, डॉ. नितेश भट्ट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा नायडू उपस्थित रहे।

ब्रह्मकुमारीज संस्था कोरबा की प्रमुख बीके बिंदु दीदी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रही एवं उन्होंने कैंसर मरीजों के लिए मेडिटेशन के महत्व को साझा किया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान एन एस एस के कोरबा जिले के प्रमुख वाय के तिवारी एवं उनकी टीम की की भूमिका सराहनीय रही।