सप्तदेव मंदिर में किया गया कंबल वितरण

कोरबा । व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के उड़ीसा प्रभारी उड़ीसा अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल ने कोरबा प्रवास के दौरान सप्तदेव मंदिर में उपस्थित असहायों एवं साधु संतों व साध्वियों को कंबल वितरित किया।

इस अवसर पर छग प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की प्रीति मोदी, सप्तदेव मंदिर महिला मंडल की अध्यक्षा सरला मित्तल उपस्थित थीं।

गोविन्द अग्रवाल ने सप्तदेव मंदिर महिला मंडल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति एवं अशोक मोदी की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके द्वारा किये गये सेवा कार्यों से इस भीषण ठण्ड से लोगों को राहत मिलेगी एवं इस प्रकार के कार्यो से लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी।