जशपुर जिले में स्थित पंगसुवा धान खरीदी केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब धान बेचने आए किसानों और मजदूर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद किसानों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सभी जान बचाने इधर उधर भागने लगे। किसानों और मजदूरों ने त्रिपाल व तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई है।
इस हमले में 8 किसान और मजदूर घायल हो गए। वहीं दो किसानों को इलाज के लिए पत्थलगांव के निजी अस्पताल में भर्ती काराया गया है। इस हमले के बाद धान खरीदी स्थगित कर दिया गया।








