कोरबा। डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल में वार्षिकोत्सव रिश्ते का भव्य आयोजन किया गया। डीएव्ही गान के पश्चात विद्यालय के नन्हें कलाकारों के द्वारा मधुरिम स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक संध्या का प्रारंभ हुआ।
प्राचार्या अनामिका भारती ने शिक्षण सत्र 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वार्षिक प्रतिवेदन के पश्चात नन्हें बाल कलाकारों के द्वारा फैमिली स्पेशल और हेल्पर्स स्पेशल के रूप में प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक पांड्या, महाप्रबंधक एसईसीएल कोरबा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि श्वेता पांड्या, अध्यक्षा सृष्टि महिला मंडल कोरबा, केपी सिंह, कार्मिक प्रबंधक, सुशांत कुमार गौड़ा, अश्विन शुक्ला, डॉ. एएस ज्ञान, एस थिरुकुमारन, सीएम पांडेय, केडी शर्मा, प्राचार्य डीएव्ही छाल, राजरेखा शुक्ला, प्राचार्या डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा व वार्ड पार्षद शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
अंत में इस वर्ष के विजेता सामवेद सदन को उनके वर्ष पर्यन्त संचालित गतिविधियों में असाधारण उपलब्धियों के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
खेल शिक्षिका नल्ला विजय लक्ष्मी को टॉर्च बीयरर अवार्ड, शिक्षिक सुषमा ठाकुर को उत्कृष्ट शिक्षिका का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।








