कोरबा। कोयला खदान से प्रभावित मलगांव पंचायत को विलोपित किए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भडक़ उठा। प्रभावित ग्रामीण सोमवार को रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करते हुए विलोपित वापस लेने की मांग की। कलेक्टर की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए और घेराव समाप्त हुआ।
कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मलगांव और अमगांव में बीते कुछ दिनों से पंचायत विलोपित किए जाने के खिलाफ सुगबुगाहट चल रही थी ग्रामीणों ने पंचायत को विलोपित नहीं करने की मांग शुरू कर दिया था वे अपनी इस मांग को लेकर भारी संख्या में कोरबा पहुंचे ग्रामीण भारी संख्या में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जा पहुंचे इस बात की सूचना पुलिस व प्रशासन को भी नहीं थी लिहाजा ग्रामीण परिसर के भीतर तक पहुंच गए उन्होंने मुख्य द्वार के सामने बैठकर नारीबाजी शुरू कर दी।
ग्रामीणों का कहना था कि एसईसीएल दीपका गेवरा विस्तार के लिए ग्राम पंचायत मलगांव व अमगांव की जमीन को अधिग्रहण किया गया है इसके साथ ही पंचायत को विलोपित कर दिया गया है जिसे निरस्त कर 2025 में पंचायत चुनाव कराई जाए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया लेकिन वे कलेक्टर से ही मुलाकात कर अपनी समस्या का निराकरण करने की मांग पर अड़े रहे इस बात की जानकारी कलेक्टर अजीत वसंत तक पहुंच गई वे अपने चेंबर से निकलकर सीधे ग्रामीणों के पास पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया तत्पश्चात ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा इसके साथ ही घेराव समाप्त हो गया ।








