टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग विजेता

कोरबा। शिक्षा विभाग के तत्वधान में अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन शासकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में किया गया जिसमें 16 विभागों के टीमें शामिल हुई।

प्रतियोगिता में अधिवक्ता इलेवन, कृषि विभाग, बीआरसी इलेवन कोरबा, सीएसईबी कोरबा पूर्व, शिक्षा विभाग कोरबा इलेवन, स्वास्थ्य विभाग कोरबा,  उच्च शिक्षा विभाग, उद्यानकी विभाग, श्रम विभाग, मास्टर इलेवन पोंडी कटघोरा, नगर निगम कोरबा, प्रशासन इलेवन कोरबा, प्रेस क्लब, टीचर राइडर्स, आदिवासी विकास विभाग की टीमें शामिल रही।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के मध्य खेला गया जिसमें पहले बैटिंग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 86 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे बड़े आसानी से शिक्षा विभाग की टीम ने 9 ओवर में छह विकेट गंवाकर प्राप्त कर लिया। इस प्रकार से स्वास्थ्य विभाग की टीम उप विजेता रही।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद नरेंद्र देवांगन श्रम मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए, विशिष्ठ अतिथि नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल शामिल हुए। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी केआर टंडन शामिल हुए।

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि आने वाले समय पर खेलों और खिलाडिय़ों को आगे लाने में और खेल आयोजन के लिए वो हमेशा सहयोग करेंगे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बेस्ट बॉलर वेदव्रत शर्मा, प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट अशरफ, बेस्ट बैट्समैन सुमित सोनी, बेस्ट अंपायर मसूद अहसन, कमेंटेटर जगजीवन कैवर्त,  स्कोरर नितिन पांडे, व मंच संचालन कर रहे रविंद्र साहू को सम्मानित किया।

इसके बाद विजेता-उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और अंत मे जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।