कोरबा। प्रकृति शक्ति ब़ूढ़ादेव के पुजारी आदिवासी गोंड समाज का ग्राम बेलाकछार (बालको) कोरबा में वार्षिक सम्मेलन 29 दिसंबर को हुआ। जिसमें सुबह से समाज के स्वजातीय बंधुओं के द्वारा भव्य शोभायात्रा प्रकृति शक्ति बूढ़ादेव की निकाली गई। शोभायात्रा के बाद प्रकृति शक्ति बूढ़ादेव की पूजा अर्चना समाज के सभी लोगों ने की।
मुख्य अतिथि श्रीमती जेबी कारपे ने कहा कि आदिवासी समाज बहुत सरल-सीधे, प्रकृति शक्ति को पूजने वाले समाज है। इसके पूर्व समाज के सभी लोगों ने इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि का स्वागत बाजे-गाजे के साथ किया। सम्मेलन में जय सेवा जय बूढ़ादेव के जयकारों से आकर्षक आदिवासी वेशभूषा में नृत्य करते हुए अतिथियों को सभा तक लाया। मुख्य अतिथि श्रीमती जेबी कारपे द्वारा प्रकृति शक्ति बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना किया।
कार्यक्रम में दानिक राम मरावी, एम सिंह कुशरो, पार्वती नेताम, सरस्वती छेदेया, संतोष गोंड, महादेव नेताम, सुख राम नेताम, जेठिया, पवन मरकाम, केजा राम मरकाम, शशि किरण, पिंटू जगत, परमानंद टेकम, हरीश मरावी, किरण गोंड, हेमलता, प्रियंका, अंजनी, अनीता, राधा, तमन्ना, अवनी, दुर्गा, दिज्ञासा, राजू, शिव पोर्ते सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।








