कोरबा । सतगढ़ तंवर समाज बिलासपुर छग का 42वां वार्षिक महासम्मेलन लाफागढ़ में संपन्न हुआ।
सतगढ़ तंवर समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष निर्धारित है। आगामी वर्ष 2025 से 2027 तक के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मनोहर प्रताप सिंह प्राचार्य केन्द्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह जनपद अध्यक्ष व जन्मेजय कुमार सिंह व्याख्याता, महासचिव इंजीनियर गोविंद नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह तंवर, सचिव डॉ. गोपाल शरण सिंह, सह सचिव इंजीनियर विनय प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
क्रीड़ा प्रभारी विरेन्द्र कुमार सिंह शिक्षक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी इंजीनियर संजय पाल सिंह, सह प्रभारी सुश्री त्रिवेणी सिंह तंवर व कार्यक्रम संचालक मृगेन्द्र प्रताप सिंह शिक्षक मनोनित हुए।
मनोहर प्रताप सिंह की विद्यार्थी जीवन से ही समाज सेवा में रूचि रही है। वे पूर्व में भी समाज के विभिन्न पदों पर रहते हुए सामाजिक विकास के लिए कार्य कर चुके है और अब सतगढ़ तंवर समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शैक्षणिक विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए योजनाबद्ध कार्य करेंगे।
तंवर समाज के पूर्व अध्यक्ष कुंवर राजवर्धन सिंह को संरक्षक एवं अखिलेश्वर सिंह तंवर को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।