कोरबा। स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा में रक्तपरीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 87 की संख्या में रक्त परीक्षण एवं 11 लोगों के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. साधना खरे प्राचार्य एवं रेड क्रॉस प्रभारी श्रीमती श्वेता शुक्ला, सहायक प्राध्यापक डॉक्टर के एल चौहान, राजू सिंह कंवर, डॉ श्रीमती अर्चना दीवान, दीपेश, जितेंद्र कुमार सुश्री प्रभा सोनत, श्रीमती चांदनी सोनी, राजेश बरेठ एवं केके कौशिक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पूर्व विद्यार्थी संजय कुमार राठौर एवं छत्तीसगढ़ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।








