गर्ल्स कॉलेज में घुसा अजगर, किया गया रेस्क्यू

कोरबा। घंटाघर चौक स्थित शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में दोपहर के वक्त करीब 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस आया। जब कॉलेज परिसर में अजगर सांप को देखा तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए।

तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम आरसीआरएस के सदस्य अतुल बेला कृष्ण जायसवाल को सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सूचित कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने परिसर में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और वन्यजीवों के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की योजना बनाई है। छात्राओं और स्टाफ को भी ऐसे मामलों में सतर्क रहने और तुरंत संबंधित सर्पमित्रों को सूचित करने की सलाह दी।