कोरबा। ऊर्जा महिला समिति कुसमुण्डा ने खाराखेत एवं बेलबुटिंग गांव का दौरा किया, जो पहाड़ी कोरवा संरक्षित जनजाति का निवास स्थान है। इनका जीवन जंगल और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है।
यह गांव कोरबा मुयालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। महिला समिति की सदस्याओं ने जनजाति समुदाय के लोगों के जीवन के बारे में जानकारी इकठ्ठा की। कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास करते हुए 50 परिवारों को कंबल वितरण किया। साथ ही जरूरी खाद्य सामग्री भी वितरण किया गया।
इस अवसर ऊर्जा महिला समिति की सदस्य देवलिना चंद्रा, अनुराधा सिंह, सत्येन्द्र पॉल, कहकशा परवीन, सुनीता कुमारी, संध्या रानी, मीना सरूता, बबीता बिसवाल, बिंदु धैर्य, गायत्री वर्मा, आतोषी बैनर्जी, रेनू चक्रवर्ती, वानी श्री और निशु कुमारी ने अपना योगदान दिया।








