महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (मीशो) का नेत्र परीक्षण शिविर जैन भवन में 19 जनवरी को

कोरबा। समाजसेवा में अग्रणी रहने वाली संस्था मीशो द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प लगवाया जाएगा। दिनांक 19 जनवरी 2025 को सुबह 9.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक संस्था मीशों के द्वारा “जैन भवन, पुराना बस स्टेण्ड, कोरबा” में आधुनिक मशीनों से सुसज्जित वातानुकूलित आईकेयर एंबुलेंस (नेत्र सुरक्षा रथ) द्वारा अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत 1 दिवसीय वृहत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। 

शिविर में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक एवं 4 कुशल तकनीकी अमले (तकनीकी विशेषज्ञ) द्वारा नेत्र परीक्षण किया जाएगा। नगरजनों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (मीशो) के अध्यक्ष महावीर जैन,सचिव संतोष जैन ने दी।