बिलासपुर/कोरबा । सतगढ़ तंवर समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोहर प्रताप सिंह द्वारा सामाजिक विकास के लिए वार्षिक योजना बनाने एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्रीय व शाखा कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक12.01.2025 को सतगढ़ तंवर समाज केंद्रीय कार्यालय सतगढ़ भवन बिलासपुर में आहुत किया गया। 12.01.2025 को सतगढ़ तंवर समाज केंद्रीय कार्यालय सतगढ़ भवन बिलासपुर में आहुत किया गया।
बैठक में उपस्थित केंद्रीय कार्यकारिणी व शाखा अध्यक्षों का विचार व सहयोग सराहनीय रहा।
बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में गोविन्द नारायण सिंह महासचिव, जन्मेजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह तंवर कोषाध्यक्ष, डॉ गोपाल शरण सिंह सचिव, शाखा अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह कोरबा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह छुरी, धर्मपाल सिंह लाफा, पुष्कर प्रताप सिंह पेंड्रा, तंकस उपाध्यक्ष कन्हाई सिंह तंवर, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष दानेन्द्र प्रताप सिंह एवं सभी शाखा से कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस बैठक का समापन सतगढ़ तंवर समाज का वार्षिक कलेण्डर 2025 के विमोचन के साथ किया गया।








