जेसीआई ने ग्राम कुदरी में मनाया मकर संक्रांति

कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति का महापर्व शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर ग्राम कुदरी में मनाया। यहां गाँव के 125 से अधिक परिवारों को नए बर्तन-सेट, कपड़े, तिल-लड्डू, खिलौने एवं अन्य सामग्रीओं का वितरण किया गया।

ग्राम कुदरी से 5 किलोमीटर दूर कसरोल नामक गाँव जिसका रास्ता कच्चा है और पत्थरों से भरा हुआ है वहाँ भी हमारी संस्था द्वारा पहुंचकर ग्रामीणों को बर्तन एवं कपड़े वितरित किए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम निदेशक रोहित असरानी, उपाध्यक्ष प्रियम अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, कपिल विश्वकर्मा, पूर्व-अध्यक्ष सन्नी मित्तल, लीजेंड पूर्व-अध्यक्ष सुरेश चावलानी, जेसीरेट अध्यक्षा सी.ए. आयुषी अग्रवाल, नितेश मोदी, मोहित सिंघल, सी.ए. मोरध्वज गर्ग, दीपक केवट, हेमंत अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, प्रवेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विनोद यादव,  सन्नी कैवर्त, जेसीरेट माधुरी अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, मीनू अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे।

अंत में सचिव सीए अंकित अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी में सबका आभार व्यक्त किया।