कोरबा जिले में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने स्कूल में मौजूद छात्रों व अन्य पर हमला कर दिया। जिसके बाद स्कूल स्टाफ और छात्रों में चीख पुकार मच गई। इस हमले में दो छात्र सहित 6 लोग घायल हो गए, घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना बालको कन्या शाला स्कूल के पास की है। बालकों कन्या शाला स्कूल में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सभी कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे इसी बीच अचानक छात्रों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, मधुमक्खियों के हमले से दो छात्र सहित 6 लोग घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।








