पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, मुंह पर किया पेशाब

कोरबा जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना आई हा जहां एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद उसके मुंह पर युवकों ने पेशाब कर दिया और नंगा कर मारपीट की, घायल युवक को सड़क किनारे फेंक दिया गया राहगीरों की नजर पड़ने पर उसे कपड़ा दिया गया और 112 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय महताब आलम बरपाली भाटापारा निवासी है जो अपने ससुराल में शादी होने के बाद पिछले 7 सालों से रह रहा है महताब पैसे से ट्रक ड्राइवर है शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे वह कहीं गया हुआ था इसके बाद अपने घर जा रहा था इस दौरान गांव में ही रहने वाले गोलू, ईश्वर, दिलेश्वर दो और युवकों ने रास्ता रुकवाया उसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई इतना ही नहीं उसे गाड़ी में बैठकर सुनसान जगह पर ले गए जहां नंगा कर उसे बेरहमी से पिटाई की गई।

घायल युवक महताब ने बताया कि वह हाथ जोड़ कर विनती करता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी पहले उसके कपड़े उतारे गए उसके बाद लात डंडा और बेल्ट से बेरहमी में से पिटाई की जिसके शरीर पर जख्म के निशान दिख रहे हैं मारपीट करने के बाद नंगा कर उसे जमीन पर सुला दिया और सभी मारपीट करने वाले युवकों ने बारी-बारी से उसके मुंह पर पेशाब कर दिया इसके बाद उसे बरपाली ओवर ब्रिज के पास नंगा ही फेंक कर भाग गए।

जहां ट्रक चालकों की नजर पड़ने पर उनके द्वारा उसे कपड़ा दिया गया और इसकी सूचना 112 को दी गई जिसके माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने बताया कि गांव में ही रहने वाले युवकों के द्वारा उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया था इतना ही नहीं उसके साथ बलात्कार भी किया गया था लेकिन लोग लज्जा के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो युवक उसके साथ आदि धमकी देते थे। शनिवार की रात उन्होंने फिर से रास्ता रोका ।