बालोद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घटनाकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार यह मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रविवार को जिले के मरकोला घाट के पास कांकेर की ओर से धमतरी की ओर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गया। इसकी चपेट में एक बाइक सवार युवक आ गया। इस हादसे में ट्रक चालक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत गई।
गनीमत यह रही कि ट्रक में भरी गैस सिलेंडर की टंकिया खाली थी। नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना घट जाती। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।








