शराब के नशे में गाली-गलौज बनी हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा, 12 जून 2025: कोरबी पुलिस चौकी के ग्राम कोठीखर्रा में शराब के नशे में गाली-गलौज के चलते मोहन राम धनवार ने जानसाय (30) की लाठी और छड़ से हमला कर हत्या कर दी। जानसाय अपनी मौसी के घर मेहमान बनकर आया था। 8 जून की रात टहलने निकला और अगले दिन उसका शव मोहन के आंगन में मृत मिला।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 108/2025 दर्ज कर मोहन को हिरासत में लिया। उसने अपराध कबूल किया। हत्या में प्रयुक्त लाठी और कपड़े बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।