कोरबा, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एचटीपीपी (पश्चिम) के प्राचार्य नवलकिशोर शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय में एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टाफ और छात्रों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया। लायंस के पूर्व गवर्नर डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने श्री शुक्ला को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
श्री शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और यह गर्व की बात है कि उनके छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित कर रहे हैं। समारोह में देश-विदेश से पूर्व छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रीमती आशा बोरकर, नरेश जायसवाल, रविन्द्र सिंह, बोधन यादव, राजेश तिवारी, दुष्यंत सोनी, भीष्म देव सिंह, आशीष अग्रवाल, दिपेश जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन विकास पाण्डेय ने किया।








