कोरबा: 7 वार्डों में 3.50 करोड़ से डामरीकरण, मंत्री देवांगन की पहल पर प्रशासन की मंजूरी


कोरबा, नगर निगम क्षेत्र के 7 वार्डों में सड़कों के डामरीकरण के लिए 3.50 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की पहल पर प्रशासन ने यह स्वीकृति प्रदान की है। नगरीय प्रशासन विभाग के अधोसंरचना मद से इन कार्यों को पूरा किया जाएगा।
प्रभावित वार्डों में क्रमांक 54, 52, 66, 34, 40, 08 आदि शामिल हैं, जहां अलग-अलग धनराशि आवंटित की गई है। प्रमुख सड़कें इस प्रकार हैं:
कुमगरी से प्राथमिक शाला तक
अयोध्यापुरी मुख्य मार्ग
दादर कंकालीन मंदिर के सामने से जगन्नाथ मंदिर तक
सुराकछार बस्ती में पीतांबर तंवर घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक
पोड़ीबहार में राकेश ठाकुर घर से बरगद चौक होते हुए इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग तक
मोतीसागर पारा सीतामणी पवन टेंट के पास से गोकुल गंज तक
पीपर पारा मेनरोड से रामकुमारी घर तक एवं भवानी मंदिर से बाबूलाल घर तक
इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।