जटगा धान उपार्जन केंद्र में बड़ी कार्रवाई: बिना पर्ची के 45 कट्टी धान जब्त

कोरबा/पसान। अवैध धान की खरीदी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा मनोज कुमार बंजारे ने धान उपार्जन केंद्र जटगा (तहसील पसान) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक किसान द्वारा लाया गया 45 क्विंटल (45 कट्टी) धान संदिग्ध पाया गया।
किसान शेर सिंह पिता अंगद सिंह (ग्राम जटगा निवासी) धान की वैध तौल पर्ची प्रस्तुत नहीं कर सके। धान की वैधता पर संदेह होने के कारण एसडीएम ने पूरे 45 कट्टी धान को तत्काल जब्त कर लिया। जब्त धान को केंद्र प्रभारी नारायण मरकाम को सुपुर्द कर दिया गया।
मंडी अधिनियम के उल्लंघन के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामले को मंडी सचिव कटघोरा को प्रेषित कर दिया गया है।
एसडीएम बंजारे ने चेतावनी दी कि धान उपार्जन में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।