धीवर समाज पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन 05 जनवरी को


कोरबा ,धीवर समाज ट्रस्ट कोरबा के तत्वाधान में 05 जनवरी 2026 सोमवार को ट्रस्ट द्वारा द्वितीय नव वर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन जूनियर रिक्रिएशन क्लब मानिकपुर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश धीवर द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोरबा शहरी क्षेत्र में निवासरत धीवर समाज स्वजातीय बन्धुओं को संगठित करना एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। धीवर समाज कोरबा के अलग अलग क्षेत्रो में जैसे बालको, रजगामार, दीपका, दर्री, कुसमुंडा आदि जगहों पर बाहुल्यता के साथ निवासरत है परंतु हम सभी एक दूसरे को नहीं पहचानते हैं इसलिए ऐसे सम्मेलन कर के हम एक दूसरे को पहचाने और संगठित रहें यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है! समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 लखन लाल देवांगन जी (श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी मंत्री छ.ग. शासन) होंगे एवं महापौर नगर पालिक निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि होंगी ! अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग के संरक्षक आर. एल. धीवर, अध्यक्ष देवव्रत भीष्म, उपाध्यक्ष जगदीश धीवर, महासचिव वेदप्रकाश धीवर, कोषाध्यक्ष महावीर धीवर, सहसचिव बंशीलाल धीवर, मीडिया प्रभारी मनीष भीष्म, विधिक सलाहकार सुनीता धीवर एवं महासभा के पांचो रेंज अध्यक्ष क्रमशः भागीरथी धीवर (नवागढ़ रेंज अध्यक्ष), भुनेश्वर धीवर (जैजैपुर रेंज अध्यक्ष), अनिल धीवर (कोसमंदा रेंज अध्यक्ष), विशेश्वर धीवर (बलौदा रेंज अध्यक्ष), अमृत लाल धीवर (लोहर्सी रेंज अध्यक्ष) शामिल होंगे!
कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी! पारिवारिक परिचय, प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं समाज सेवियों का सम्मान भी किया जायेगा! साथ ही साथ सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जायेगा!

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश धीवर द्वारा किया जायेगा! कार्यक्रम को सफल बनाने ट्रस्ट के पदाधिकारी संरक्षक छतराम धीवर, उपाध्यक्ष गणेश राम धीवर, सचिव लक्ष्मी धीवर, सहसचिव कोमल जलतारे, कोषाध्यक्ष मनोज धीवर, विधिक सलाहकार वेदप्रकाश धीवर, मीडिया प्रभारी विजय धीवर एवं कार्यकारणी सदस्य दीपक धीवर, चन्द्रिका धीवर, भानु जलतारे, छोटेलाल जलतारे, लखन धीवर, लकेश धीवर, दिनेश धीवर, छेदु राम धीवर एवं अन्य स्वजातीय बंधुगण जुटे हुए है!

अध्यक्ष राजेश धीवर द्वारा आह्वान किया गया है कि कोरबा शहरी क्षेत्र में निवासरत समस्त स्वजातीय बंधु उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें अपना पंजीयन ट्रस्ट के पदाधिकारियों के पास अवश्य कराये! एक दिन का समय अपने परिवार व समाज के लिए अवश्य निकाले एवं संगठित समाज होने का परिचय देवें !!

कार्यक्रम सम्बंधित जानकारी हेतु स्वजातीय बंधुगण मो. न. 9981528179, 9301689200, 9685770038, 9713662266 पर भी संपर्क कर सकते हैं !!