👉🏻 पत्नी की गैर मौजूदगी में घर का सामान ले जाने की भी शिकायत
कोरबा-बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोगरा के भाजपा पार्षद दिलीप दास की मुसीबत कम होने का नाम नहीं दे रही है। पिछले दिनों जहां सोशल मीडिया पर उनकी किसी अन्य महिला के साथ वायरल तस्वीर को लेकर काफी चर्चा रही तो अब उनकी धर्मपत्नी ने दो अलग-अलग शिकायत पुलिस में की है। एक शिकायत सिविल लाइन थाना रामपुर में करते हुए आरोप लगाया गया है तो दूसरी शिकायत एसपी से की गई है।
पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में पीड़िता श्रीमति सुष्मिता दास पति दिलीप दास पता- क्वा.नं. बी-209 आदर्श नगर कुसमुण्डा ने प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दिलीप दास के साथ लगभग 6 वर्ष पूर्व आर्य समाज मंदिर कोरबा में हुई थी तथा दोनों से एक पुत्र हनी है जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष है। विवाह के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक चल रहा था, परन्तु लगभग पिछले दो वर्षों से पति पीड़िता पत्नी के साथ आये दिन मारपीट गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी, एवं दहेज की मांग कर मुझे प्रताड़ित कर रहा है और पति दिलीप दास का आये दिन दूसरी औरतों से अवैध संबंध की खबर उसे प्राप्त होती रहती है। वर्तमान में आदर्श नगर कुसमुण्डा की ही रहने वाली श्रीमति ….अग्रवाल के साथ उसका अवैध संबंध है जिसकी शिकायत महिला के पति एवं उसकी सास के द्वारा समुण्डा थाने में करवाई गयी है। पीड़िता पत्नी के द्वारा विरोध किये जाने पर दिलीप दास और उसका परिवार माता-पिता और ….. अग्रवाल उससे मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी दिया जाता है। उनके द्वारा निरंतर मारपीट किये जाने का विरोध करने पर दिलीप दास द्वारा पत्नी को घर से बेदखल कर दिया गया है तथा खाने-पीने एवं रहने हेतु किसी तरह का कोई धन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जिससे वह मानसिक एवं आर्थिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित है। वह प्रताड़ना की शिकायत मैं दर्ज कराना चाहती है। जिला पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि शिकायत दर्ज करवाते हुए कार्यवाही करवाने की कृपा करें।
👉🏻 पत्नी के घर से सामान ले जाने की भी शिकायत
इससे पहले 26 दिसंबर 2025 को एक अन्य शिकायत दिलीप दास के खिलाफ पत्नी द्वारा ही सिविल लाइन रामपुर थाना में की गई कि पथर्रीपारा स्थित उसके मकान से उसकी गैर मौजूदगी में दिलीप दास द्वारा सामान ले जाया गया है। इसके बारे में अगल-बगल के लोगों से उसे पता चला है। पीड़िता ने अपना सामान पति से वापस दिलाने की गुहार लगाई है।








