दीपका में ठंड से अज्ञात ग्रामीण की मौत, यात्री प्रतीक्षालय में मिला शव


कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत दीपका में ठंड के कारण एक अज्ञात ग्रामीण की मृत्यु होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कटघोरा क्षेत्र के कसाईपाली ग्राम में बने यात्री प्रतीक्षालय में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दीपका पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक कड़ाके की ठंड के चलते व्यक्ति की मौत हुई हो सकती है। हालांकि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।