पचरा एनीकट में लूट के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। बांगो पुलिस ने एनीकट पचरा में लूट करने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, डीएसपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन मेंं बांगो पुलिस को लूट के दो फरार आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है।

बता दें कि बीपी मिश्रा एण्ड कंपनी द्वारा ग्राम पचरा ताननदी में एनीकट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बनाए गए कैम्प में अज्ञात नकाबपोशों ने चौकीदार हेमंत कुमार और सुपरवाईजर विजय साहू को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था।

8 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर मामले के फरार आरोपी मोहम्मद सलमान को पकडक़र हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया तथा उसके हिस्से में मिले रकम में से कुछ को खर्च करना बताया तथा शेष बचे कुछ रकम को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी मोहम्मद सलमान साकिन पूछापारा कटघोरा के मेमोरेण्डम के आधार पर जिसान मोहम्मद साकिन मेला ग्राउण्ड कटघोरा को पकडक़र पूछताछ किया गया जो अपराध स्वीकार किया घटना के दिन जिसान मोहम्मद के द्वारा ही चौकीदार तथा सुपरवाईजर को बांधकर सुपरवाईजर के रूम से 14,000/- रूपये को लूट लेना बताया है, उसके हिस्से में मिले रकम में से कुछ को खर्च करना बताया तथा शेष बचे कुछ रकम को पेश करने पर जप्त किया।

दोनों आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने से आरोपीगणों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उषा सोधिया, एएसआई ओमप्रकाश परिहार, आरक्षक अशोक खरे, जय प्रकाश यादव, गजेन्द्र बिंझवार की भूमिका रही।