कोरबा। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, एनटीपीसी कोरबा में दो दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रवेश के 26, प्रथम के 11 और द्वितीय के 21 छात्रों ने भाग लिया। शिविर में स्काउट और गाइड प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियां सिखाई गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि राजकुमार गुप्ता, डीजीएम (इलेक्ट्रिकल), एनटीपीसी, एसके साहू, एनटीपीसी व प्राचार्य सुनील कुमार साहू कैंप फायर के दौरान स्काउट-गाइड और स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत लॉर्ड बेडेन पॉवेल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कैंप फायर में 4 गाइड छात्राओं ने संदेशवाहक का कार्य किया। इस उपलक्ष्य पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जैसे स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, समूह नृत्य, पिरामिड बनाना आदि। बीच-बीच में शिक्षकों ने निनाद की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट एंड गाइड के शिक्षकों लखनराम, मुरली मनोहर देवांगन, मैरी पी मिंज, अंजना मिंज, किरण मिंज, अर्चना राजपूत, अशोक देवांगन, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।








