कोरबा। वन मंडल कटघोरा के एतमानगर रेंज में 46 हाथी घूम रहे हैं। दो हाथी केंदई रेंज में हैं। 6 हाथी शनिवार को पर्यटन केंद्र बुका के नजदीक पहुंच गए। वन विभाग ने पर्यटकों को सतर्क किया। कोरबा वन मंडल में अभी 32 हाथियों का झुंड घूम रहा है।
धान की कटाई के बाद हाथी अब जंगल के साथ ही आबादी क्षेत्र के नजदीक पहुंच रहे हैं। एतमानगर रेंज के मड़ई सर्किल में ही 46 हाथी हैं। जिसमें से 6 हाथी शनिवार को मोरगा के करीब पहुंच गए। यह बस्ती बुका मार्ग पर ही है। बाकी हाथी अभी जंगल में ही हैं। हाथी रोज बाड़ी में घुसकर सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में 26 और करतला रेंज में 6 हाथियों का झुंड घूम रहा है। केंदई रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथियों की निगरानी करने के साथ ही लोगों को भी सतर्क कर रहे हैं।








