गंगा महाआरती के साथ जगमगाए 2100 दीप

कोरबा-गेवरा-दीपका। रामलला मंदिर अयोध्या का प्रथम प्रतिष्ठा वर्ष नगर में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर में गंगा महाआरती, हनुमान चालीसा पाठ के साथ शाम को 2100 दीप प्रज्जवलित किए गए। आयोजन के दौरान शामिल लोगों की भीड़ व दीपों से रोशन तालाब विशेष आकर्षण रहा।