कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी ने भरा नामाँकन

नगरीय निकाय चुनाव के तहत महापौर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी ने पार्टी नेताओं के साथ कोरबा जिला कार्यालय पहुंचकर अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

इस दौरान पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व सभापति संतोष राठौर समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

उषा तिवारी ने कहा पार्टी ने भरोसा जताया है निश्चित रूप से उस पर खरा उतरूंगी। महापौर बनने के बाद कोशिश रहेगी की जनता के हित के हित के लिए ज्यादा से ज्यादा काम हो खास कर माताओं बहनों के लिए और भी अधिक से अधिक काम किए जायेंगे, साथ ही साथ हर वार्ड के विकास के लिए काम किए जाएंगे।