सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में काफी गहमा गहमी का माहौल देखने को मिला। नगरीय निकाय चुनाव के तहत प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले को लेकर राजनीतिक दलों का जमघट यहां पर लगा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं की भीड़ यहां पर लगी रही। इसी कड़ी में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भाजपा नेताओं के साथ यहां पहुंचकर अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
इस दौरान उनके साथ नगर निगम के पूर्व महापौर जोगेश लांबा,पूर्व पार्षद बलराम विश्वकर्मा सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम में 10 साल से कांग्रेस का महापौर काबिज है और क्षेत्र की जनता उनके कामो और झुग्गी झोपड़ियों में निवास रात लोगो की हो रही परेशानी और भ्रष्टाचार से भली भांति वाकिब है,आने वाले समय मे विष्णुदेव की सरकार व नगर के विधायक व मंत्री के नेतृत्व में समुचित विकास किया जाएगा।








