कोरबा। पुलिस विभाग ने गणतंत्र दिवस के मौके पर इसी भावना को साकार किया, जब सेवा निवृत्ति की दहलीज पर खड़े सब इंस्पेक्टर माधव प्रसाद तिवारी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए तिरंगा फहराने का सम्मान प्रदान किया गया।
यह आयोजन केवल गणतंत्र दिवस का समारोह नहीं, बल्कि एक अधिकारी के गौरवशाली सफर की सराहना का प्रतीक बन गया।
कोतवाली थाना परिसर और नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सब इंस्पेक्टर माधव तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
सीएसपी भूषण एक्का और कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल ने यह सम्मान देते हुए कहा कि तिवारी की 42 वर्षों की सेवा विभाग के लिए एक अमूल्य धरोहर है। उनके इस सम्मानजनक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।








