कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल ने दाखिल किया नामांकन

कोरबा। नगर पालिका परिषद कटघोरा के कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी राज जायसवाल ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मौजूद रहे कांग्रेस कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता चुनकर पालिका परिषद पर राज को भेज रही है।

राज जायसवाल ने कहा कि हमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है जीत सुनिश्चित है। नगर पालिका परिषद कटघोरा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल ने रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया।

नामांकन रैली में कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पालिका के पूर्व अध्यक्ष रतन मित्तल, अनिल द्विवेदी,सुरेश शर्मा के साथ कार्यकर्ताओ का हुजूम राज के पक्ष में जनता का आशीर्वाद मांगा।

बता दें कि कटघोरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बनने से पहले राज जायसवाल 2008 से क्रमश: महासचिव एनएसयूआई जिला कोरबा, महासचिव युवा कांग्रेस कटघोरा विधान सभा, 2010 से 2013 सचिव ब्लाक कांग्रेस कमेटी कटघोरा, 2014 से 2016 उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कटघोरा, उपाध्यक्ष प्रांतीय कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ और 2016 से 2019 सचिव जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का पद संभाल चुके हैं।