कोरबा। विश्व कैंसर दिवस पर वल्र्ड कैंसर डे की 2025 की थीम यूनाइटेड बाय यूनीक पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अवेयरनेस ऑफ पीडियाट्रिक कैंसर के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान में स्त्री, पुरुष एवं बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के कैंसर पर जागरुकता कार्यक्रम तथा नि:शुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर 4 फरवरी को पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में प्रात:10 से 2 बजे तक आयोजित किया गया है।
शिविर के विषय में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में नाड़ी वैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे।
शिविर में आये कैंसर रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान करने उनके लाइफस्टाइल तथा डाइट के विषय में विशेष जानकारी देने के साथ-साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें जागरूक किया जायेगा।








