कोरबा। शेगांव के संत गजानन महाराज के प्राकट्य दिवस और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर गणेश सेवा समाज कोरबा, महाराष्ट्र मंडल कोरबा और महाराष्ट्र भगिनी मंडल कोरबा के तत्वावधान में प्रति वर्ष आयोजित किये जाने वाले समारोह की योजना बैठक गजानन साई मंदिर बुधवारी बाजार में 31 जनवरी को आयोजित की गई।
भव्य पालकी यात्रा, छत्रपति शिवाजी जयंती एवं श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस इन तीनों प्रमुख कार्यक्रमों की योजना हेतु समितियां बनाई गई एवं प्रभार सौंपे गये। बुधवार 19 फरवरी को दोपहर 4 बजे कोसाबाड़ी चौक स्थित हनुमान मंदिर से भव्य पालकी यात्रा निकलेगी जिसका समापन श्री गजानन साईं मंदिर परिसर के बगल में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समीप होगा।
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर प्रतिमा को दुग्ध स्नान कराया जाएगा। 20 फरवरी को शेगांव के संत श्री गजानन महाराज का प्रकट दिवस है।
इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल कोरबा के अध्यक्ष हेमन्त माहुलीकर, सचिव आलोक दिवाटे, गणेश सेवा समाज के अध्यक्ष राजेंद्र पागे सचिव अनिल तारेकर, महाराष्ट्र भगिनी मंडल कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना जोशी उपस्थित थे।








