कोरबा। जिले में नगर पालिक निगम का महापौर बनने के लिए मुकाबला जहां कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर का है वहीं इसे निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश मालती किन्नर ने और संघर्षपूर्ण बना दिया है।
कांग्रेस से टिकट न मिलने पर मालती किन्नर ने निर्दलीय ताल ठोक दी है और अपनी पूरी ताकत उन्होंने चुनाव में झोंक दी है। चुनाव चिन्ह ऑटो उन्हें प्राप्त हुआ है और ऑटो में सवार होकर अपने साथियों के साथ जनसंपर्क पर निकल पड़ती हैं।
वे महिलाओं से घर-घर पहुँचकर वोट मांगने के साथ आशीर्वाद भी दे रही हैं। शहरी क्षेत्रों में मालती की ऑटो घुस चुकी है।
मालती का अंडर करेंट से इंकार नहीं किया जा सकता और वे वोटों का समीकरण बिगाड़ सकती है। राजनीतिज्ञों की मानें तो उनके वोट 5 हजार से ऊपर गए तो मुश्किल हो सकती है। रुष्ट लोगों का वे ध्यान खींच रही हैं।








