वॉर्ड 13 शारदा विहार में तारा को समर्थन

कोरबा। नगर पालिक निगम क्षेत्र में एक वार्ड ऐसा भी जहां के पूर्व पार्षद की पत्नी कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी है, वह उनके लिए अपने पिछले कार्यकाल में वार्डवासियों के लिए किए गए लगभग 15 करोड़ के कार्यों के दम पर लोगों के बीच जा रहे हैं।

उन्हें वार्ड की देवतुल्य जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। परिसीमन के पूर्व वार्ड क्रमांक 12 शारदा विहार से पार्षद और निगम सभापति रहे श्याम सुंदर सोनी की पत्नी श्रीमती तारा सोनी अब वार्ड क्रमांक 13 शारदा विहार से कांग्रेस प्रत्याशी है।

पिछले कार्यकाल में किए गए करोड़ों के निर्माण कार्यों को देखते हुए उन्हें वार्डवासियों का समर्थन मिल रहा है। जनता के बीच जा कर सोनी अपने विनम्र और सरल स्वभाव से सबसे आशीर्वाद ले रहे हैं। उनका कहना है कि जो कुछ काम बाकी हैं, वो भी जल्द करवाए जाएंगे।