वार्ड 4 में महिला लाभार्थियों का हुआ अभिनंदन

कोरबा। नगर पालिक निगम चुनाव के दौरान 4 फरवरी को महिला लाभार्थी संपर्क अभियान में लाभार्थी बहनों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 4 पार्षद प्रत्याशी दिनेश झा के लिए वोट की अपील की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड प्रत्याशी दिनेश झा ,वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी वैशाली रत्नपारखी ,सहप्रभारी प्रीति स्वर्णकार, वार्ड प्रभारी विकास अग्रवाल, तुलसी नगर की पूर्व पार्षद श्रीमती आरती विकास अग्रवाल,महिला मोर्चा कोरबा मंडल अध्यक्ष शीतला विश्वकर्मा एवं सभी बहने उपस्थित रही।