नाबालिग बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझी, पड़ोसी और रिश्तेदार गिरफ्तार

कवर्धा। पांडातराई थाना क्षेत्र के खैरवारकला गांव में सुनसान मकान में नाबालिग बच्ची की खून से लथपथ लाश मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के आरोप में मृतका के पड़ोसी और रिश्तेदार राजीव घृतलहरे को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और जांच में सामने आया कि हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि मृतका का रिश्तेदार राजीव घृतलहरे ही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पुराने जमीन विवाद की रंजिश में आरोपी ने नाबालिग पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

इस पूरे हत्याकांड का विस्तृत खुलासा कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है, और लोग इस क्रूर अपराध से स्तब्ध हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।