बिहान योजना के तहत जिला स्तरीय बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

कोरबा, 17 जुलाई 2025: जिला पंचायत कोरबा के सभागार में मंगलवार को बिहान योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों, जिसमें बैंकर्स, बीपीएम, एडीईओ, एरिया कोऑर्डिनेटर, पीआरपी, एफएलसीआरपी, बैंक सखी और अन्य फील्ड स्टाफ शामिल थे, ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा, दिनेश कुमार नाग ने की। इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी सुश्री इंदिरा भगत, एनआरपी गगन बिहारी भुयान, सा-धन स्टेट हेड सुश्री नियति धुर्वे, डीडीएम नाबार्ड संजीव प्रधान, एलडीएम कृष्णा भगत, डीपीएम (प्रबंधन) जॉन प्रेरा मिंज, डीपीएम (वित्तीय समावेशन) चिराग ठक्कर, और डीएच सा-धन प्रणव देवांगन सहित अन्य जिला स्तरीय स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यशाला में गगन बिहारी भुयान ने बिहान योजना की अवधारणा, समूह क्रेडिट लिंकेज, इंटरप्राइज फाइनेंस, बीसी सखी मॉडल, बीमा योजनाएं, एनपीए के निराकरण, और सीबीआरएम कमेटी की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा, वित्तीय साक्षरता, बैंक लिंकेज, डिजिटल बैंकिंग, और आवश्यक दस्तावेजीकरण जैसे व्यावहारिक विषयों पर भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह कार्यशाला बिहान योजना के प्रभावी कार्यान्वयन और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।