कोरबा, 20 जुलाई 2025: कोरबा की जनता को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रायपुर या बिलासपुर का रुख नहीं करना पड़ेगा। आज, 20 जुलाई 2025 को शहर को अपना पहला ‘एम्स सरीखा’ किफायती और अत्याधुनिक मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल मिलने जा रहा है। इस मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन दोपहर 2 बजे नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने भव्य समारोह में होगा।
उद्घाटन समारोह पूज्य गुरूमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के सान्निध्य में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि होंगी। डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन और डॉ. शेफाली जैन ने इस अवसर के लिए स्नेह आमंत्रण दिया है।
डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि एमजेएम हॉस्पिटल कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाएगा। यह अस्पताल न केवल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, बल्कि किफायती और भरोसेमंद भी है। 100 बेड, 22 बेड आईसीयू, 5 बेड एनआईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे इमरजेंसी, सोनोग्राफी, एक्स-रे, सीटी स्कैन, हाईटेक पैथोलॉजी लैब, नॉर्मल और ऑपरेशन डिलीवरी, महिला चिकित्सा, इको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, कार्डियक एम्बुलेंस और प्राइवेट/सेमी-प्राइवेट रूम जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
यह अस्पताल रायपुर जैसी सुविधाएं आधे से भी कम खर्च पर प्रदान करेगा, जिससे कोरबा के निवासियों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। एमजेएम हॉस्पिटल कोरबा की जनता को समर्पित एक स्वास्थ्य मिशन है, जो 24×7 उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करेगा।








