मंत्री लखनलाल देवांगन दो दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

कोरबा, 11 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन दो दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वे भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य मुलाकात करेंगे।

मंत्री श्री देवांगन 10 अगस्त को रात 8:30 बजे फ्लाइट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए और रात 10:05 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे 11 और 12 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

दौरे के समापन के बाद श्री देवांगन 12 अगस्त को शाम 7:20 बजे नई दिल्ली से फ्लाइट द्वारा प्रस्थान करेंगे और रात 8:55 बजे रायपुर लौटेंगे। इस दौरे से राज्य के औद्योगिक और श्रम क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है।